फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी और धूल भरी हवाओं का सीधा असर अब लोगों की आंखों पर दिखने लगा है। तेज धूप और प्रदूषण के कारण आंखों की नमी सूख रही है, जिससे लोगों को जलन, खुजली और लालिमा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में ऐसे मरीज जिला नेत्र अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिन्हें जांच के बाद डॉक्टर आई-फ्लू नहीं बल्कि एलर्जिक इन्फेक्शन बता रहे हैं। अस्पताल में आई-फ्लू जैसे लक्षणों वाले इक्का-दुक्का मरीज जरूर पहुंच रहे हैं, लेकिन जांच के बाद अधिकांश मामलों में एलर्जी की पुष्टि हो रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि इन दिनों तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाएं आंखों की नमी को प्रभावित कर रही हैं, जिससे एलर्जिक समस्याएं बढ़ रही हैं। धूल और प्रदूषण के संपर्क में आने वाले लोगों में...