उन्नाव, अप्रैल 29 -- उन्नाव। संवाददाता भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन के बीच बुधवार को मौसम ने अचानक ऐसा करवट लिया कि लोगों को राहत भी मिली और किसानों की चिंता भी बढ़ गई। सुबह तक आग उगलता सूरज दोपहर होते-होते बादलों में छिपने लगा और देखते ही देखते तेज आंधी, बूंदाबांदी और कई इलाकों में ओलावृष्टि हो गई। इस अचानक बदले मौसम ने जहां तापमान को नीचे खींचा, वहीं खेतों में कटी पड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाकर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम का यूटर्न, लखनऊ-कानपुर समेत 17 जिलों में हल्की बारिश, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएंगर्मी का प्रभाव पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 30.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे दिन के साथ रातें भी तपने लगी थीं। हालां...