नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। इसका असर बुधवार दोपहर बाद खास तौर पर जोधपुर और कोटा संभाग में दिखाई दिया। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 8 जिलों में बारिश और तेज आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है।गर्मी से राहत, कई शहरों का पारा 40degC से नीचे मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है। श्रीगंगानगर, सीकर और पिलानी समेत 10 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी के बीच यह बदलाव आमजन के लिए राहतभरा साबित हुआ है।चित्तौड़गढ़ रहा सबसे गर्म, कई शहरों में 40 पार...