नई दिल्ली, मई 28 -- राजस्थान में भीषण गर्मी और लगातार पड़ रही लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से आज शाम से कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।आज शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। हालांकि अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग ने बताया कि 28 मई की शाम से ही कई इलाकों में धूलभरी आंधी और हल...