हापुड़, अप्रैल 25 -- हापुड़ में मौसम के तेवर दिनों-दिन तीखें होते जा रहे है। शनिवार को भी सुबह से ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर को तपती धूप से लोगों का हाल बेहाल हो गया, रहीं-सहीं कसर लू के थपेड़ों ने पूरी कर दी। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया, बाजारों से ग्राहक नदारद रहे और शहर की मुख्य सड़क भी सुनसान पड़ी रही। इसका असर कारोबार पर भी पड़ा। पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार गर्म हो रहा है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े शुरू हो जाते है। जिससे लोगों का हाल बेहाल है। यह भी पढ़ें- तपिश से झुलसे लोग, लू के थपेड़ों ने किया हाल-बेहाल शनिवार को गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि सुबह से ही गर्म लपट चलती रही। दोपहर के समय तल्ख धूप से शरीर झुलसने का अहसास हुआ। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं ने छाता और पुरुषों ने ...