कटिहार, अप्रैल 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी अब स्कूली बच्चों के लिए मुश्किल बनती जा रही है। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के बीच प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों का संचालन दोपहर तक होने से छोटे बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। कई स्कूलों में कक्षाएं करीब 12:20 बजे तक चल रही हैं, जिससे छुट्टी के समय बच्चों को चिलचिलाती धूप में घर लौटना पड़ रहा है।दोपहर के समय तापमान बढ़ने और सड़कों पर तेज गर्मी रहने से बच्चों में चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी और थकान जैसी शिकायतें सामने आने लगी हैं। अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए सुबह के समय पढ़ाई अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक है, लेकिन वर्तमान समय सारिणी उनकी सेहत पर असर डाल रही है।स्थिति यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर की दलित बस्तियों के चापाकल सूखे, उन विद्यालयों में और गं...