तपती धूप में गर्मी के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई
हरिद्वार, जून 1 -- धर्मनगरी में सोमवार को धूप की तपिश से लोग परेशान रहे। गर्मी ने पसीने निकाल दिए। दोपहर में तपती धूप के बीच लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। वहीं, तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। धर्मनगरी में पिछले दो दिनों की राहत के बाद सोमवार को गर्मी का अहसास बढ़ गया। इस दौरान हवा में गर्मी बन गई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को तेज धूप की वजह से तापमान बढ़ गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। उधर, मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.