संतकबीरनगर, अप्रैल 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। तपती दोपहरी में लू के थपेड़ों ने जन जीवन पूरी तरह से बेहाल कर दिया। पिछले एक सप्ताह से 40 डिग्री सेल्सियस या फिर उससे ऊपर ही तापमान ठहरा हुआ है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान की अधिकता के बीच 10 किमी प्रति घंटा की गति से चल रही पछुआ हवाओं ने समूचे वातावरण को झुलसा कर रख दिया है। गर्म हवा के थपेड़ों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम का सबसे अधिक असर नौनिहालों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है।गर्मी अपने शबाब पर है और भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। यह भी पढ़ें- लू के कहर से सड़कों पर पसर रहा सन्नाटा दिन में दस बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। कड़ाके की गर्मी लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.