संभल, अप्रैल 25 -- जनपद में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तपती दोपहरी और गर्म हवाओं के चलते जहां सड़कों पर रफ्तार थम गई है वहीं, बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ गई है। दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है। मानो जीवन कुछ समय के लिए ठहर सा गया हो। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। बीते एक सप्ताह से जनपद में लगातार तापमान बढ़ रहा है। गर्मी का आलम यह है कि लोग जरूरी काम भी सुबह या शाम के समय निपटाने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- फिर चढ़ा पारा, 42 डिग्री पर पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल दोपहर होते ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो जाती है। दुकानदार भी गर्मी के कारण सुस्त नजर आते हैं। तेज धूप और लू के थपेड...