औरैया, अप्रैल 24 -- औरैया, संवाददाता। चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एक विचित्र पहल की ओर से शुक्रवार को दिबियापुर रोड स्थित लोहा मंडी में नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राहगीरों, महिलाओं और बच्चों ने शीतल जल पीकर राहत महसूस की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री भगवान एंड संस प्रतिष्ठान पर समिति के संरक्षक भगवान पोरवाल ने मिष्ठान और मटके का ठंडा पानी पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और भीषण गर्मी में प्याऊ जैसी व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होती है। कार्यक्रम संयोजक राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि दिबियापुर रोड पर राहगीरों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें- बरदहा में वर्षों से चल रहा निःशुल्क प्याऊ ऐसे में यह प्याऊ खासकर महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.