घाटशिला, जून 18 -- मुसाबनी, संवाददाता। जून माह की तपती और उमसभरी गर्मी से लोग पहले ही परेशान हैं। ऐसे में मुसाबनी नंबर-3 अंतरराज्यीय बस पड़ाव पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। इस बस पड़ाव से रांची, जमशेदपुर समेत अन्य शहरों के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए भी 100 से अधिक बसें एवं छोटे-बड़े यात्री वाहन संचालित होते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों यात्री यहां से आवागमन करते हैं। सुबह से देर रात तक बस पड़ाव पर यात्रियों की भीड़ बनी रहती है। इसके बावजूद इतने बड़े बस पड़ाव पर यात्री सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यह भी पढ़ें- न शेड, न शौचालय और न बैठने की व्यवस्था, सड़क किनारे इंतजार करने को मजबूर यात्री सबसे अधिक परेशानी गर्मी के मौसम में यात्री शेड नहीं होने के कारण हो रही है। धूप से बचने के लिए महिलाएं, बच्चे औ...