पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए अधिकांश जगहों पर शेड व पेयजल की व्यवस्था मयस्सर नहीं है। मसलन गर्मी में ड्यूटी इनके लिए परेशानी भरा होता है। कहीं- कहीं चिलचिलाती धूप में खड़े होकर ड्यूटी उनकी नियती में शामिल होती है। इस दौरान हलक सूखने पर या तो उनके लिए या तो बाजारों से पानी खरीदने की मजबूरी होती है या किसी वैकल्पिक व्यवस्था से वे अपनी प्यास बुझाते हैं। कहीं- कहीं पेड़ की छांव इनका सहारा बन रही है। कुछ स्थानों जैसे आरएन साह चौक, कटिहार मोड़ चौक, गिरजा घर चौक, फोर्ड कंपनी चौक आदि स्थानों पर शेड की व्यवस्था है भी तो पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। व्यवस्था की मार सबसे अधिक महिला पुलिस कर्मियों को झेलना पड़ती है। इनके वॉश रूम की कहीं व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.