गोड्डा, अप्रैल 22 -- महगामा प्रतिनिधि। गोड्डा जिले के महगामा क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू (हिटवेव) ने सामान्य जनजीवन की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। जहां कभी सुबह से देर शाम तक हजारों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही से सड़कें गुलजार रहती थीं, वहीं अब दोपहर 12 बजते ही नजारा पूरी तरह बदल जाता है। तापमान में लगातार हो रही रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी और आग उगलती धूप ने लोगों को घरों के भीतर दुबकने पर मजबूर कर दिया है।महगामा- हनवारा के मुख्य बाजार,बस स्टैंड मार्ग और अन्य व्यस्त चौराहों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है। आम दिनों में जहां पैदल यात्रियों की भीड़ और ट्रैफिक का शोर सुनाई देता था, वहां अब केवल इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों की तपिश को चीरते हुए गुजरते नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : पछुआ हवा ने बढ़ाई तपिश, 39.2 डिग्री पहुंचा पारा...