भदोही, मई 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में तपती धूप और उमस भरी गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह 10 बजे के बाद ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगी है, जिससे बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। दोपहर में गर्म हवाओं और उमस के चलते पंखा व कूलर भी राहत देने में असफल साबित हो रहे हैं। लोग सिर और चेहरा ढंककर घरों से बाहर निकलने को विवश हैं। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उल्टी, दस्त, बुखार और टायफाइड से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
गर्मी से परेशान पक्षियों का दृश्य सोमवार को जोरई गांव स्थित सिवान में गर्मी से परेशान पक्षियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.