इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इटावा। रविवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान बढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोग काफी परेशान हुए। दोपहर को सड़कों पर निकलना दूभर हो गया। दूसरी ओर रविवार की छुट्टी भी थी, इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रविवार सुबह गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए और दोपहर में तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रविवार को छुट्टी होने के कारण ज्यादातर लोग अपने घरों में रहे। सड़कों पर भीड़ नहीं दिखाई दी। जो लोग निकले भी वे हाथ-पैर और चेहरे को ढककर निकले। रविवार को मुख्य बाजार बंद रहने से सड़को पर सन्नाटा रहा।अप्रैल यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 42 डिग्री पार के अभी दस दिन बाकी है और पारा 41 डिग्री के पार चला गया है। आने वाले दिनों में और बढ़ोत्तरी की आशंका है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़...