रांची, मई 14 -- तोरपा, प्रतिनिधि। झारखंड के ग्राम पंचायत भवन अब स्मार्ट पंचायत गवर्नेंस सेंटर्स के रूप में विकसित हो रहे हैं। पंचायत सचिव, मुखिया और सीएससी वीएलए ऑपरेटर पंचायत गेटवे तकनीक का उपयोग कर गुड गवर्नेंस की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। इसी कड़ी में तोरपा प्रखंड के तपकरा पंचायत भवन में पंचायत गेटवे के माध्यम से ई-ग्राम स्वराज का पहला पंचायत स्तरीय डिजिटल ट्रांजैक्शन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह ग्रामीण शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। भुगतान प्रक्रिया पंचायत सचिव महावीर राम, मुखिया रोशनी गुड़िया और वीएलई बसंत परवार की उपस्थिति में पूरी की गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा उपस्थित रहे और अपने दिशा-निर्देशन में भुगतान की पारदर्शी प्रक्रिया को संपन्न कराया। बी...