चंदौली, मार्च 9 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के अंतर्गत आने वाली लगभग 8500 की आबादी वाली सबसे बड़ी ग्राम पंचायत अमांव की गलियों की हालत दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है।गांव की कई प्रमुख गलियों में नाबदान का गंदा पानी लगातार बह रहा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसों से उचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद पंचायत विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।ग्रामीणों के अनुसार गांव की कई गलियां ऐसी हैं जहां से होकर रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। इन्हीं रास्तों से होकर गांव के पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए जाते हैं। लेकिन नाबदान का गंदा पानी गलियों में भरा रहने से लोगों को उसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़त...