तन पर भारी पड़ रही तपिश, लोगों का हाल बेहाल
हापुड़, मई 11 -- बढ़ती गर्मी व तेज हवा के झोंके ने रविवार को पूरे दिन बदन को झ़ुलसाती रही। सूर्य देव के तल्ख तेवर व गर्म हवाओं ने जन जीवन प्रभावित कर दिया। पारा एक बार फिर 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इससे आमजन नहीं, बल्कि बेजुबान भी परेशान होता नजर आया। पिछले चार दिन से मौसम पूरी तरह साफ है, ऐसे में दिन चढ़ने के साथ ही मौसम का सितम शुरू हो जा रहा है। सुबह नौ बजे के बाद लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया। पारा चढ़ते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है, ऐसे में दोपहर में नगर की सड़कों पर जहां सन्नाटा पसर जा रहा है, वहीं बाजारों की चहलकदमी भी गायब हो जा रही है। यह भी पढ़ें- तेज धूप ने शहर की सड़कों पर रहा सन्नाटा लोग तेज धूप से बचने के लिए तरह-तरह के जुगत लगाते देखे गए।दोपहर के समय मजबूरन घरों से बाहर निकले लोगों का हाल बेहाल रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.