देहरादून, मार्च 27 -- श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज की पीजी छात्रा डॉ तन्वी के निधन पर प्राचार्य डा. उत्कर्ष शर्मा ने दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। कहा कि यह मामला पुलिस प्रशासन और एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की जांच के अधीन है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन द्वारा एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जा चुका है। जांच समिति सभी तथ्यों और साक्ष्यों का निष्पक्ष अध्ययन करेगी। समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मामला जांचाधीन है, इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। सभी से मीडिया ट्रायल से बचने का अनुरोध किया जाता है। अपुष्ट और भ्रामक जानकारी न फैलाएं। सही तथ्यों के साथ जांच में सहयोग करें। यह विषय अत्यंत संवेदनशील है। बताया कि दिवंगत छात्रा डा. तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.