बुलंदशहर, अप्रैल 18 -- स्याना । शुक्रवार को नगरनिवासी तन्मय गर्ग को हाईस्कूल परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर वैश्य समाज द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों ने तन्मय को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बीडीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य शरद शर्मा ने तन्मय गर्ग को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तन्मय की मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान राहुल गर्ग, पुनीत सिंघल, अदीप अग्रवाल, संजय श्रोत्रिय ,हारिस चौधरी, आकाश अग्रवाल, शिखर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्काइलैंड स्कूल ने मेधावी छात्र -छात्राएं सम्मानित यह भी पढ़ें- एचएम पब्लिक स्कूल यह भी पढ़ें- डीपीएस रुद्रपुर की हर्षा को सीबीएसई मुख्यालय...