आगरा, अप्रैल 12 -- श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में चल रही द्वितीय आमंत्रण ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने पदक जीतने के लिए विरोधियों को चित्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र सहित नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में 7 राज्यों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दूसरे दिन मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश चंद शर्मा व मृत्युंजय शर्मा ने खिलाड़ियों की फाइट प्रारंभ कराकर किया। ऐपैरोन ताइक्वांडो संघ के सचिव अभिषेक शर्मा ने बताया के दो दिन चली प्रतियोगिता में विभिन्न आयुवर्ग व वजन वर्ग में तन्मय शर्मा, जय, आरक्षित कुशवाह, अभिनव, हिमांशु चाहर, सईद, विनय प्रताप सिंह, चेतन शर्मा, अभिषेक, नैतिक शिवनानी, प्रियदर्शन, शिविन, दिव्यम अग्रवाल, ...