मेरठ, फरवरी 12 -- दौराला। एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया गया। एमसीबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डा.राजीव भारद्वाज, एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर डा. रितिका राजीव भारद्वाज, नमन भारद्वाज और प्राचार्य उमेश कुमार शर्मा ने शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। चेतन सिंह को मिस्टर फेयरवेल और तनु खरे को मिस फेयरवेल चुने गए। अक्षित शर्मा मिस्टर हैंडसम, दीपांशी को मिस जॉर्जस की उपाधि से सम्मानित किया गया। डा. दुर्गेश पालीवाल, डा.गौरव शर्मा, विभा शर्मा,अनीता चौहान, अनीका चौहान, वंदना चौधरी, मनोज चौहान, विकास कुमार, आशीष चौधरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.