सीवान, मार्च 24 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित भरौली गांव निवासी तन्नू यादव ने इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान वर्ग में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट देखने के बाद जहां तन्नू यादव काफी खुश थी। वही उसके परीक्षा में बेहतर रिजल्ट आने के बाद परिजन भी काफी खुश थे। तन्नू यादव ने सफलता के लिए अथक परिश्रम, संघर्ष, एकाग्रता, धैर्यता, और विश्वास की बात कही। उसने बताया कि परिजनों की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के बावजूद उसके पढ़ाई पर इसका असर नहीं पड़ा। उसकी मां उसे घर की दैनिक कामों से दूर उसे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करती रही। उसके पिता किसान है। वावजूद आर्थिक व्यवस्था की आंच उसके पढ़ाई पर नहीं आने दिया। उसने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी कुछ बदलाव आया है। उसने घर पर रहकर ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई किया। लोकमान्...