देहरादून, जून 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रथम बीएस नेगी वूमेन्स टी-20 टूर्नामेंट में इवोल्व क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। तनीषा खत्री को प्लेयर ऑफ द मैच और नित्या को फाइटर आफ द मैच का पुरस्कार मिला। बुधवार को आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में पहला मैच इवोल्व क्रिकेट एकेडमी और राजेश क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर इवोल्व क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें मेघा सैनी ने 54, तनीषा खत्री ने 59, श्वेता मोहन ने 36 रन बनाकर योगदान दिया। राजेश क्रिकेट एकेडमी की ओर से नित्या ने तीन, रजनी व हर्षिता ने एक-एक विकेट लिया। यह भी पढ़ें- तनीषा ने प्लेयर ऑफ द मैच और नित्या ने फाइटर ऑफ द मैच का खिताब जीता स्कोर का पीछा करने मैदान में उतरी राजेश क्रिकेट एकेडमी की टीम 17.2 ओवर में 6...