फरीदाबाद, सितम्बर 5 -- -तनिष्का नंदा बनीं मिस फेयरवेल, पार्थ खत्री मिस्टर फेयरवेल

मिस फेयरवेल का ताज -दृश्य क्लब से गौरी सिंह को मिला मिस फेयरवेल का ताज

सांस्कृतिक कार्यक्रम -डीजे पर छात्रों और शिक्षकों ने साथ थिरककर यादगार बनाई शाम फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में संचार और दृश्य क्लब की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने वरिष्ठ सार्थियों को विदाई दी। समारोह में संगीत, नृत्य, रैंप वॉक और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। समारोह में संचार क्लब से तनिष्का नंदा को मिस फेयरवेल और पार्थ खत्री को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। वहीं, दृश्य क्लब से गौरी सिंह को मिस फेयरवेल का ताज पहनाया गया। यश नेगी को पावर परफॉरमेंस और रीत शर्मा को टैलेंट ऑफ द डे के विशेष पुरस...