रुद्रपुर, जनवरी 21 -- गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर की तनिशा चावला ने निबंध प्रतियोगिता में राज्य में दूसरी और देश में 13वीं रैंक की हासिल की है। रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा स्वतंत्रता का मंत्र, वन्दे मातरम विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें देश के लगभग 10,000 युवाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में गदरपुर की बेटी तनिशा चावला ने अपने देशप्रेम, ज्ञान और अद्भुत लेखन कला का परिचय देते हुए उत्तराखंड राज्य में दूसरा और देश में 13वां स्थान हासिल किया और पूरे देश में टॉप 27 विजेता सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुईं। अब तनिशा चावला को गणतंत्र दिवस परेड, कर्तव्यपथ नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की साक्षी बनने के लिए आमंत्रण मिला है। वर्तमान में तनिशा चावला सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर से शिक्षा ग्रहण कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.