नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- हिंदू धर्म में रुद्राक्ष का खास महत्व होता है। पहले ज्यादातर इसे आप साधु, महात्मा या संतों के गले पहने हुए देखते थे, लेकिन अब आपको कई लोग रुद्राक्ष की माला पहनने हुए दिखाई दे जाएंगे। इसमें बच्चे, नौजवान, महिलाएं आदि शामिल हैं। यह एक पवित्र बीज है। शिवपुराण में इसकी उत्पत्ति के बारे में कहा जाता है कि यह भगवान शिव के आंसुओं से बनी हुई है। इसलिए इसे भगवान शिव का स्वरूप भी मानते हैं। शास्त्रों के अनुसार रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है, मन शांत रहता है और आत्मिक उन्नति होती है। साथ ही इसे चिकित्सकीय उद्देश्य के लिए भी धारण किया जाता है। मान्यता है कि रुद्राक्ष को धारण करने से कई तरह के रोग दूर हो जाते हैं। इसलिए इसे रुद्राक्ष चिकित्सा भी कहते हैं। मान्यता है कि इसमें विद्युत-चुबंकीय ग...