कानपुर, मार्च 22 -- स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं को तनाव व अवसाद से मुक्ति दिलाने के लिए अब जिला प्रशासन और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) मिलकर काम करेंगे। बच्चों के साथ अभिभावक और शिक्षकों की विशेष काउंसिलिंग कराने की तैयारी है। सीएसजेएमयू इसके लिए एक विशेष कोर्स भी तैयार कर रहा है, जो ऑनलाइन पोर्टल स्वयं पर उपलब्ध होगा। जिससे शिक्षक व काउंसलर खुद को अपडेट कर सकेंगे। वहीं, अभिभावकों के लिए भी एक मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है, जिससे बच्चों को तनाव मुक्त रखने में मदद मिल सके। देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में तनाव व अवसाद से बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शासन ने पहल की है। इसके तहत जिला प्रशासन और सीएसजेएमयू मिलकर रणनीति तैयार कर रहा है। इसमें क्लीनिकल साइकोलॉजी की टीम काम कर रही है। पहले चरण में स्कूल-कॉलेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.