रिषिकेष, मार्च 18 -- जीएमवीएन के गंगा रिजॉर्ट में अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 के तीसरे दिन बुधवार को साधकों ने योग, ध्यान साधना के साथ प्राणायाम की क्रियाओं का अभ्यास किया। योगाचार्यों ने साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं के महत्व की जानकारियां भी दीं। योग महोत्सव के तीसरे दिन प्रात:काल के सत्र में योगगुरु डॉ. विपिन जोशी ने मेडिशियेशन, आर्ट ऑफ लिविंग को सरलता से बताया। उसके बाद के सत्र में योग गुरु उषा माता ने अयंगर योग के गुर योग साधकों को सिखाए। योगाचार्य कपिल सांघवी ने प्राणायाम की मानसिक अवसाद से मुक्ति और जीवन बेहत्तर बनाने की सरल विधि बताकर उसके बारे में जानकारी दी। डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद रयाल ने कहा कि आज प्रयोग में लाई जाने वाली चिकित्सा प्रणाली होम्योपैथी, एक्यूप्रेशर, प्राकृतिक चिकित्सा और दादी के नुक्से जीवन को फायदा पहुंचा रहे है...