सीतामढ़ी, जून 6 -- गौतम कुमार बोखड़ा। बोखड़ा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गई। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। राहगीरों ने युवती को टावर पर चढ़ते देखा तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बोखड़ा थाना अध्यक्ष ललन कुमार, एएसआई संजय कुमार एवं एसआई अखिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक समझा-बुझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे आवश्यक पूछताछ एवं परामर्श के लिए थाना लाया गया।मिली जानकारी के अनुसार युवती की पहचान बोखड़ा की रहने वाली है। यह भी पढ़ें- तनाव में युवती बिजली के टावर परचढ़ी, बची जान बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में थी। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना क...