अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देर रात तक मोबाइल स्क्रीन, तनाव भरी पढ़ाई और जंक फूड की आसान उपलब्धता, इन सबने युवाओं में ठूंसकर खाने की आदत को खतरनाक स्तर तक पहुंचा दिया है। 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं में 'बिंज ईटिंग' की प्रवृत्ति तेजी से सामने आ रही है। यह आदत सिर्फ वजन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रही है। दीनदयाल अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंघल बताते हैं कि ऐसे युवाओं में फैटी लिवर, हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन), ब्लड शुगर असंतुलन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं तेजी से देखी जा रही हैं। कई मामलों में मोटापा बढ़ने के साथ आत्मग्लानि और आत्मविश्वास की कमी भी सामने आती है, जो मानसिक तनाव को और बढ़ा देती है। जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) के विशेषज्ञों के अनुसार, हर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.