भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बदलते वक्त विशेषकर कोरोना संक्रमण के दस्तक के बाद तनाव लोगों के दिलो-दिमाग पर हावी हो चला है। आलम ये है कि जिले का हर पांचवां इंसान किसी न किसी कारण से तनाव में है। भागलपुर शहर में तो हर दूसरा आदमी विभिन्न कारणों से तनाव की जद में है। तनाव लोगों को एक बड़ी मुसीबत में डालने लगा है। हाल के सालों में ये देखने को मिल रहा है कि तनाव से ग्रसित लोग ज्यादा खाना खा रहे हैं, जिससे वे मोटापे का शिकार हो रहे हैं। बाद में इसी मोटापे से उपजी बीमारियां लोगों को अपना शिकार बना रही हैं।मोटापे से उपजे बीमारों की संख्या में हुई 30 प्रतिशत तक की वृद्धिमोटापा न केवल लोगों का चलना-फिरना, उठना-बैठना दूभर कर रहा है, बल्कि उन्हें दिल, दिमाग से लेकर विभिन्न प्रकार की बीमारियों का शिकार बना रहा है। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल...