पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र बरेली की प्रवक्ता डॉ. यशिका वर्मा और रविन्द्र कुण्ड ने परीक्षा पूर्व तनाव प्रबंधन टाइम मैनेजमेंट आदि विषयों पर जानकारी दी। छात्राओं ने पढ़ने के बाद भी भूल जाना, पढ़ते समय अलग अलग विचार आना ,पढ़ने के लिए फोन का उपयोग करना है, लेकिन मन भटक जाना पढ़ते समय नींद आना , तनाव लेने के कारण बुखार अजाना, पढ़ाते समय सर में आंख में दर्द होना जैसे समस्या बताई। छात्राओं को पढ़ने का समय , जगह व 25 मिनट से ज्यादा न बैठने बीच बीच में ब्रेक लेना। पढ़ने के बाद लिख के जरूर देखना। कार्यशाला में 200 से ज्यादा छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...