बरेली, अगस्त 20 -- बहेड़ी। पत्नी की मौत के बाद एक युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में अंदर एक फंदे पर झूलता हुआ मिला। पुलिस के अनुसार ग्राम सिमरा निवासी इकबाल (32) पुत्र इसराईल ने गुरुवार शाम करीब छह बजे अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इकबाल की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। इस वजह से वह कुछ तनाव में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और उसकी आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...