रांची, मई 30 -- रांची, संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के हरमू रोड स्थित चौधरी बगान सेवा केंद्र में विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के कोर्ट मास्टर दीप रंजन ने कहा कि पारिवारिक और प्रशासनिक तनाव से मुक्ति के लिए लोग बीड़ी, सिगरेट या शराब का सहारा लेते हैं, जो कि एक धीमा जहर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तनाव का इलाज तंबाकू कतई नहीं है। ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद भी लोग साढ़े पांच फीट के होकर ढाई इंच की सिगरेट के गुलाम बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली::::फोटो सहित आवश्यक इंसान मुख से आग निगल रहा है और बुराइयों का धुआं उगल रहा है। बच्चों को बुरी संगति से बचाना...