शामली, फरवरी 2 -- ज्योति बा फूले ले इंटर कॉलेज चौसाना में श्रमिक सेवा केंद्र शामली के तत्वावधान में चेतना आधारित ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन छात्रों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल में आयोजित ध्यान योग प्रशिक्षण के दूसरे सत्र सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया । कार्यक्रम में प्रशिक्षक रविशंकर ने छात्रों को ध्यान योग की क्रियाओं के बारे में समझाया,उन्होंने बताया कि इस क्रिया के द्वारा छात्र छात्राएं तनाव मुक्त महसूस करेंगे और नियमित योग ध्यान से एकाग्रता का विकास होगा। इस दौरान शिविर मे पहुॅचें घाना, दक्षिण अफ्रीका से टीम प्रशिक्षक फ्लोरेंस ने कहा कि ध्यान योग से तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है तथा व्यक्ति के मानसिक व शारीरिक विकास में सहाय...