पलामू, जून 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने रविवार को, युवा एवं नशा : जागरूकता, रोकथाम एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ आशीष ने कहा कि तनाव एक समस्या है, लेकिन नशा उसका समाधान नहीं है। शराब, निकोटीन एवं कैनबिस जैसे मादक पदार्थ मस्तिष्क में डोपामिन के स्तर को असामान्य रूप से बढ़ा देते हैं, जिससे व्यक्ति को क्षणिक सुख का अनुभव होता है और धीरे-धीरे यही स्थिति लत का रूप ले लेती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...