पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने बरखेड़ा क्षेत्र स्थित मछवाखेड़ा आवासीय वृद्धाश्रम में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में मौजूद वृद्धजनों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और मानसिक बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने चिंता, अवसाद, तनाव और गुस्से जैसी समस्याओं पर चर्चा करते हुए इनके कारण, दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिए टेली-मानस की टोल फ्री हेल्पलाइन 14416 तथा तंबाकू छोड़ने के लिए हेल्पलाइन 1800112356 की जानकारी दी गई। यह भी ...