तनमय सिन्हा ने 94 प्रतिशत अंक लाकर किया स्कूल टॉप
रांची, मई 13 -- रातू,प्रतिनिधि। संत कोलंबस स्कूल, मुरगु के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के अनुसार तनमय सिन्हा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जान्हवी कुमारी झा 92 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और आदित्य राज 91 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। शांभवी राज ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं प्रियांशु कच्छप, उत्कर्ष ठाकुर और स्लोक नाथ ने 88 प्रतिशत अंक हासिल किए। अभिनव रंजन को 87 प्रतिशत और शौक्तिका श्रीवास्तव को 86 प्रतिशत अंक मिले। विद्यालय के प्राचार्य अभिनव आर्य ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- दी पेंटीकॉस्टल स्कूल के अर्पण कुमार 98.4% अंक लाकर बना स्कूल साइंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.