तनख्वाह नहीं मिलने से शिक्षकों की होली फीकी
सुपौल, मार्च 2 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। होली का त्योहार नजदीक है, लेकिन जिले के हाई स्कूल के अधिकांश नियमित और नियोजित शिक्षकों के चेहरे पर इस बार रंगों की जगह मायूसी छाई हुई है। कारण है वेतन का समय पर भुगतान नहीं होना। विभाग द्वारा होली से पूर्व हर हाल में वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का सख्त आदेश जारी किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों को अब तक राशि प्राप्त नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार बीते 24 फरवरी को शिक्षा विभाग द्वारा त्योहार को देखते हुए सभी नियमित और नियोजित शिक्षकों का वेतन समय से जारी करने का आदेश दिया था, ताकि त्योहारों को लेकर किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके बावजूद स्थापना कर्मियों की लेट-लतीफी के कारण भुगतान प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। नतीजतन शिक्षक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि होली जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.