रामपुर, जुलाई 2 -- रामपुर। तनखइयां से मत डरियो...प्रकरण में लोअर कोर्ट से दो साल की सजा से दंडित किए गए सपा नेता आजम की एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में दाखिल अपील पर गुरुवार को सुनवाई शुरू हो गई। आजम के अधिवक्ता ने बहस की, जो पूरी नहीं हो सकी। अब आठ जुलाई को सुनवाई होगी। मालूम हो कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आजम खां समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी थे। इस दौरान भोट थाना क्षेत्र में आयोजित रोड शो के दौरान आजम खां का एक विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आजम खां तत्कालीन जिलाधिकारी पर निशाना साधते हुए कहते सुनाई दे रहे थे कि ये तनखइया हैं, इनसे मत डरियो, उन्हीं के साथ गठबंधन है जो जूते साफ करा लेती हैं, इंशा अल्लाह चुनाव बाद इनसे जूते साफ कराऊंगा....। आजम के इस वीडियो पर दिल्ली में चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया और राज्य निर्वाचन आयोग से रिप...