प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। राजकीय शिक्षक संघ ने राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की तदर्थ सेवा को जोड़ते हुए पेंशन/ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग की है।संघ के प्रदेश संरक्षक रामेश्वर पांडेय और महामंत्री सत्य शंकर मिश्र ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है कि शिक्षा निदेशालय ने 1990, 1991 एवं 1992 फरवरी तक राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने लिए तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति की थी। इनमें से ज्यादातर शिक्षक 30 से 35 वर्ष की सेवा करके सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनकी तदर्थ सेवा का लाभ पेंशन /ग्रेच्युटी में नहीं दिया जा रहा है जो सर्वथा गलत एवं असंवैधानिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...