नैनीताल, सितम्बर 10 -- नैनीताल, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में कार्यरत 426 तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग की। संघ ने सरकार से शिक्षकों के हित में जल्द आदेश जारी करने की अपील की।माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने बताया, कि शिक्षकों के विनियमितीकरण से संबंधित मामला विधानसभा सत्र में विधायकों की ओर से भी उठाया है। सरकार की ओर से कार्रवाई प्रगति पर होने की जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक विनियमितीकरण के आदेश जारी नहीं हुए हैं। इससे संबंधित शिक्षक परेशान और निराश हैं। कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे तदर्थ शिक्षकों के भविष्य को देखते हुए सरकार को जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, ममता जोशी, मुक्ता चौधरी, गीत...