प्रयागराज, अगस्त 10 -- उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद् के जिलाध्यक्ष डॉ. पीपी सिंह के नेतृत्व में प्रधानाचार्यों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय से मिलकर विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन दिया। खासतौर पर जिले के 70 प्रतिशत तदर्थ प्रधानाचार्यों के नियमितीकरण और प्रधानाचार्य के समान वेतन की मांग को शासन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। पीड़ित प्रधानाचार्यों गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर के डॉ. जेपी वर्मा, बाला प्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज बलरामपुर बरेठी के राम लाल ओझा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज के विनोद कुमार सिंह, परमेश्वर दीन इंटर कॉलेज के महेंद्र कुमार तिवारी, शंभू चक दोहरिया के उमेश्वर सिंह के प्रकरण उठाए। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री अरुण कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश मौर्य, उपाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ....