रांची, मार्च 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम केवल भ्रम फैलाना और संवैधानिक संस्थाओं की रिपोर्ट का राजनीतिकरण करना रह गया है। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट को आधा-अधूरा और तोड़-मरोड़ कर पेश करना भाजपा की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू को यह भी बताना चाहिए कि केंद्र सरकार के पास झारखंड का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपया बकाया क्यों है? अगर केंद्र यह हक दे दे, तो राज्य के विकास की गति चौगुनी हो जाएगी। केंद्र सरकार राज्य का पैसा रोककर खुद वित्तीय कुप्रबंधन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएजी रिपोर्ट में जिन उपयोगिता प्रमाण पत्रों और वित्तीय विसंगतियो...