धनबाद, मार्च 3 -- धनबाद। तथागत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव डॉ अरुण कुमार वर्मा ने सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को होली की शुभकामनाएं दीं। आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ उदय कुमार शर्मा, सहायक प्राचार्य प्रो. मेरी रोज सरिता डुंगडुंग, डॉ ललन कुमार, जितेन्द्र प्रसाद साव, प्रवीण कुमार मंडल, करण किशोर महतो, दीपक कुमार साव, पिंटू खान और सुषमा रानी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर उत्साहपूर्वक होली मनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...