धनबाद, दिसम्बर 3 -- धनबाद। तथागत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मंगलवार को बीएड में नवनामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। बीएड सत्र-2025-27 के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन शुरू हो गया। मुख्य अतिथि कॉलेज सचिव डॉ अरुण वर्मा ने कॉलेज व बीएड कोर्स के बारे में जानकारी दी। मौके पर अध्यक्ष मीना रानी प्रसाद, प्राचार्य डॉ उदय शर्मा, प्राध्यापक मेरी रोज सरिता डुंगडुंग, ललन कुमार, जीतेंद्र प्रसाद साव, डॉ उषा ओझा, करण किशोर महतो, प्रवीण मंडल, सुषमा रानी समेत अन्य मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...