सासाराम, अप्रैल 17 -- शिवसागर, एक संवाददाता। आग लगने से थाना क्षेत्र के प्रयागपुर, डुमरी व चमरहां गांव में सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। वहीं रेलवे प्रशासन, फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों की तत्परता से रेलवे ट्रैक पर पहुंचने से पहले आग को बुझाया गया। बताया जाता है कि आग की भयावहता इतनी तेज थी कि रेलवे ट्रैक के सटे खेतों से उठ रहे धुएं से ट्रैक तक दिखाई नहीं दे रहे थे। लेकिन, रेलवे प्रशासन, फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों के सहयोग से उस पर काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...