प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। जिस शीत गृह में सोमवार को हादसा हुआ था, मंगलवार को वहां पर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और डीएम मनीष कुमार वर्मा पहुंचे। मंडलायुक्त ने घटनास्थल पर चल रहे राहत व बचाव कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए बचे हुए मलबे को शीघ्र हटाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए। अमोनिया गैस के रिसाव से उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को और सुदृढ़ करने व राहत कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश भी दिए। इस दुखद घटना में घायल हुए 16 व्यक्तियों का बेली अस्पताल एवं स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...