तत्काल वापस हो उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां
सोनभद्र, जुलाई 10 -- अनपरा,संवाददाता। संघर्ष समिति ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से मांग की है कि मार्च, 2023 के आंदोलन से संबंधित एवं उसके बाद की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां तत्काल प्रभाव से वापस ली जाएं। 03 दिसंबर, 2022 तथा 19 मार्च, 2023 के समझौतों के सभी बिंदुओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि प्रदेश के बिजली कर्मी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों का सामना करने के बावजूद भीषण गर्मी के इस चुनौतीपूर्ण दौर में प्रदेश की जनता को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने को पूरी निष्ठा, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्यवश समस्याओं के समाधान के बजाय आंदोलन में शामिल कर्मचारियों के विरुद्ध विभिन्न प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.